कांग्रेस-द्रमुक के रिश्ते मजबूत : करुणानिधि
चेन्नई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सम्मन भेजे जाने को जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने सोमवार को कहा कि राजा के मामले की सीबीआई जांच से कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे।
संवाददाताओं द्वारा उनकी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर द्रमुक प्रमुख ने कहा, "यह मजबूत है। आप इस रिश्ते को काट नहीं सकते।" उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच तमिलनाडु में गठबंधन है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का द्रमुक प्रमुख सदस्य है।
करुणानिधि ने कहा, "स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में राजा को सीबीआई द्वारा भेजा गया नोटिस नियमित प्रक्रिया है और राजा उसका जवाब देंगे।"
उन्होंने हालांकि वादा किया कि दोषी पाए जाने पर राजा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications