रेलगाड़ियों की संख्या अब 5 अंकों की
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सभी पैसेंजर रेलगाड़ियों की संख्या चार के बजाय सोमवार से पांच अंकों की हो जाएगी। प्रत्येक गाड़ी की विशिष्ट पहचान वाली संख्या होगी।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार नई संख्यात्मक प्रणाली अधिक वैज्ञानिक, तार्किक एवं कम्यूटरीकरण के योग्य होगी तथा लंबी दूरी तक परिचालन की निगरानी देशभर में प्रभावी ढंग से होगी। साथ ही रेलगाड़ियों से सम्बंधित सूचना का प्रसार एवं प्रबंधन अधिक वैज्ञानिक हो जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नई प्रणाली के तहत सभी रेलगाड़ियों के आगे संख्या 1 जोड़ा जाएगा। रेलगाड़ियों के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। छुट्टियों के दौरान भीड़ से निपटने के लिए चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों के आगे 0 अंक जोड़ा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा संख्या प्रणाली से 10,000 से अधिक रेलगाड़ियां प्रतिदिन चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications