स्वतंत्रता सेनानी ने सोनिया व प्रधानमंत्री से कहा, भ्रष्टाचार से लड़ें
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक 93 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि वे भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ें, भले ही इसके लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
कांग्रेस अधिवेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी राम विलास पांडे ने अपने संक्षिप्त भाषण में मनमोहन सिंह से यह अपील की।
उन्होंने कहा, "भले ही सरकार चली जाए, लेकिन दोषियों को सजा दिलाएं..चाहे वह ए.राजा (पूर्व दूरसंचार मंत्री) या एम. करुणानिधि (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री) क्यों न हों।"
पांडे ने कहा कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की स्वच्छ छवि है, इसलिए यह आवश्यक है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें।
सांसदों के स्थानीय क्षेत्र विकास कोष का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विधायकों को मिली इसी तरह की सुविधा को खत्म करने का सही निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications