नेपाल पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख

सेना प्रमुख के साथ उनकी पत्नी भारती सिंह भी दौरे पर हैं। वे नेपाली सेना प्रमुख जनरल छत्रमान सिंह गुरूंग के आमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। जनरल गुरूंग को भी पिछले साल भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील भारतीय सेना के जनरल की उपाधि प्रदान कर चुकी हैं।

नेपाली सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जनरल सिंह अपने नेपाली समकक्ष जनरल गुरूंग से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बेहतर बनाने पर बातचीत करेंगे। नेपाली सेना की ओर से जनरल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

सैन्य सूत्रों के अनुसार इस दौरे के दौरान नेपाली सेना को भारत की ओर से हथियारों की आपूर्ति फिलहाल बंद रखने पर कोई बातचीत नहीं होगी। भारत ने 2005 में महाराजा ज्ञानेंद्र द्वारा सत्ता अपने हाथ में लेने के विरोध में नेपाल को हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी।

नेपाली सेना को भारत की ओर से हथियारों की यह आपूर्ति 70 प्रतिशत सब्सिडी पर की जाती थी। हालांकि अगले ही साल यानी 2006 में नेपाल में राजतंत्र समाप्त हो गया और माओवादी उग्रवादियों ने सत्ता अपने हाथाों में ले ली। लेकिन भारत की ओर से नेपाल को यह सुविधा बहाल नहीं की गई।

भारतीय सेना प्रमुख की इस यात्रा के दौरान भी इस मुद्दे पर बातचीत की कोई संभावना नहीं है।

जनरल सिंह मंगलवार को तिब्बती सीमा के निकट जॉमसन का दौरा करेंगे, जहां वे नेपाली सेना के माउंनटेन वारफेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण करेंगे। यहां भारतीय सेना के जवान भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बाद में वे पोखरा शहर में गोरखा पेंशन शिविर का भी दौरा करेंगे और भारतीय सेना के वरिष्ठों से मिलेंगे।

बुधवार को वे पंचखल में बीरेंद्र पीसकीपिंग ट्रेनिंग सेंटर का भी दौरा करेंगे। उनका प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और रक्षा मंत्री बिद्या भंडारी से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। उसी दिन शाम को शीतल निवास में राष्ट्रपति राम बरन यादव उन्हें नेपाली सेना के जनरल की उपाधि से सम्मानित करेंगे। वे गुरुवार को भारत लौटेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+