मप्र में जनजातीय राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा
वन्या संस्था के प्रबंध संचालक श्रीराम तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2009 का वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह राष्ट्रीय सम्मान संयुक्त रूप से जिव्या सोम माशे और डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा को तथा ठक्कर बापा राष्ट्रीय सम्मान कोलकाता की वनबंधु परिषद को दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप दो-दो लाख रुपये की सम्मान निधि और प्रशस्ति पट्टिका दी जाएगी।
उत्तर-मध्य सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक आनंद मिश्रा ने बताया कि भोपाल में 11 जनवरी से पूवरेत्तर राज्यों के कलाकार विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस समारोह को 'आप्टिव' नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications