प्रधानमंत्री का पीएसी के समक्ष उपस्थित होने का प्रस्ताव साहसिक : दिग्विजय
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साहसिक और अप्रत्याशित कदम उठाया है।
उन्होंने जेपीसी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 22 दिसंबर से देश भर में रैली करने की योजना के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्ताव ने उनके अभियान की हवा निकाल दी है।
उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को अपने नेता और पीएसी के प्रमुख मुरली मनोहर की क्षमता पर भरोसा नहीं है।
प्रधानमंत्री ने यह बयान बुराड़ी में चल रहे कांग्रस महाधिवेशन में दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे पीएसी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होने के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि पीएसी 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications