जॉनसन एंड जॉनसन का निकोटिन च्युइंगम भारत में पेश
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के विपणन महाप्रबंधक तुशार मुर्देश्वर ने कहा कि निकोरेटा सिर्फ एक च्युइंगम ही नहीं है, बल्कि यह धूम्रपान की लत छुड़ाने में भी मदद करता है।
निकोरेटा 25 दिसंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। साधारण धूम्रपान की आदत वाले लोग 2 मिलीग्राम वाला पैक काउंटर पर खरीद सकते हैं, जबकि चार मिलीग्राम वाला पैकेट अत्यधिक धूम्रपान की लत वाले लोगों के लिए है। इसे डॉक्टर की सलाह पर लिया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications