इंफोसिस दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल आईटी सेवा कम्पनी
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका की 'रिटेल इंफो सिस्टम्स (आरआईएस) आईटी सर्विसेज लीडरबोर्ड' ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईटी की रिटेल सेवा देने वाली दुनिया की 32 कम्पनियों की एक सूची जारी की, जिसमें उसे सबसे पहला स्थान हासिल हुआ है।
इंफोसिस के रिटेल उपाध्यक्ष संदीप ददलानी ने कहा कि इस उद्योग में महारथ हासिल करने के लिए शुरू में की गई कोशिशों का यह फल मिला है।
बयान में बताया गया है कि इंफोसिस दुनिया के 10 सबसे बड़े रिटेलरों में से पांच को और उत्तरी अमेरिका के 10 सबसे बड़े रिटेलरों में से आठ को अपनी सेवा देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications