जवानों की गोलीबारी में 4 की मौत, 3 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के अनुसार आरोप है कि बिहार और नेपाल सीमा पर बसे बटराहा गांव में एसएसबी के जवान आए और तस्करों के नाम पर घरों की तलाशी करने लगे, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। इससे उत्तेजित होकर एसएसबी के जवानों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
इस बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि एसएसबी के तीन जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए एसएसबी जवानों से पूछताछ की जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए भी निर्देष दिए हैं।
अररिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद कासिम ने बताया कि मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।
कासिम के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications