अगले 10 साल तक सत्ता में नहीं आएगी भाजपा : चिदम्बरम (लीड-1)
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली स्थित बुराड़ी में आयोजित कांग्रेस महाधिवेशन में चिदम्बरम ने कहा, "कांग्रेस अगले 10 साल तक शासन करेगी। भाजपा की बारी नहीं आएगी।"
उन्होंने हिंदी में भाजपा से कहा, "आपका नंबर नहीं आएगा।"
गृह मंत्री ने सम्मिलित विकास पर भी जोर दिया।
चिदम्बरम ने कहा कि देश की समूची आबादी की राजनीतिक एवं अर्थव्यवस्था में भागीदारी हो तो भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, "निचले तबके के 20 से 30 प्रतिशत लोगों को देश की प्रगति में भागीदारी करने का पूरा मौका नहीं मिल पाता है और देश में गरीबी बरकरार रह जाती है।"
उन्होंने कहा, "अब से अगले 20 साल में..हमारे भीतर यह शक्ति है कि हम दुनिया की पहली और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।"
उन्होंने कहा, " भाजपा के रिकार्ड को देखें। 1999 से 2004 के बीच राजग शासनकाल में पांच साल में सर्वाधिक विकास दर एक साल में 6.4 प्रतिशत रही। जबकि हमारी सरकार दौरान वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी सबसे कम विकास दर 6.7 प्रतिशत रही। "
उन्होंने कहा, "पांच साल में उनका (भाजपा) औसत 5.8 प्रतिशत रहा। जबकि पांच साल में हमारा औसत 8.5 फीसदी रहा।"
भाजपा पर निशाना साधते हुए चिदम्बरम ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस से इष्र्या करती है क्योंकि कांग्रेस को पता है कि शासन कैसे किया जाता है और दोबारा चुनाव कैसे जीता जाता है।
उन्होंने कहा, "मैं यह महसूस करता हूं कि भाजपा, कांग्रेस से जलती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी यह जानती है कि शासन कैसे किया जाता है और दोबारा कैसे चुना जाता है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो पांच साल तक देश चला सकती है। कांग्रेस जनता के बीच जाती है और जनादेश लेकर पुन: वापस आती है।"
चिदम्बरम ने कहा, "भाजपा वर्ष 2004 में चुनाव हार गई और दोबारा सत्ता में नहीं आई। इसके बाद वह वर्ष 2009 में दोबारा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं हुआ और उसकी सीटों में इजाफा हुआ। कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications