सिस्तेमा श्याम 20 करोड़ डॉलर ऋण हासिल करेगी
रूस की कम्पनी सिस्तेमा और भारतीय कारोबारी समूह श्याम की साझेदारी में बनी इस कम्पनी के पास भारत के सभी 22 सर्किलों में दूरसंचार सेवा देने का लाइसेंस है। कम्पनी ने अभी सिर्फ 13 सर्किल में ही सेवा शुरू की है।
सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि बैंक के साथ हुए समझौते के तहत वह सीडीएमए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत में विश्वस्तरीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना करने के मकसद में सफल होगा। इससे उपभोक्ता और शेयरधारक दोनों को लाभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications