उड़ीसा में हथियारों के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दयाल गंगवार ने आईएएनएस से कहा कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद सुलियापाड़ा क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 20 से 25 वर्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके पास से एक देसी बंदूक और जिलेटिन की 21 छड़ें बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार नक्सली जिले में हुई दो हत्याओं समेत कई अपराधों में लिप्त रहे हैं। पश्चिम बंगाल के झारग्राम क्षेत्र में हुई पांच हत्याओं में भी ये लोग संलिप्त रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications