जाम में मरीज की मौत, परिजनों का प्रधानमंत्री काफिले पर आरोप
शाहदरा निवासी अनिल जैन नाम के शख्स को रविवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन एम्बुलेंस राजघाट के पास जाम में फंस गई। वहां प्रधानमंत्री के काफिले के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।
जैन के परिजनों का आरोप है कि रात 7.45 बजे से लेकर 8.15 बजे तक यातायात रुका रहा।
जैन के पुत्र दीपक ने बताया, "जब हम अस्पताल पहुंचे, तो चिकित्सकों ने कहा कि यदि हम 10-15 मिनट भी पहले ले आते तो उन्हें बचाया जा सकता था।"
दीपक ने टीवी चैनलों को बताया, "अगर हम ट्रैफिक जाम में न उलझते तो उन्हें बचाया जा सकता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications