मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान इन तस्करों को पुलिस और विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 30 के आसपास है।
मेरापुर थाना प्रभारी एस. के. दुबे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी पिछले कुछ साल से मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त थे। ये फरु खाबाद के मोहम्मदाबाद इलाके में अपने किसी ग्राहक को हेरोइन और चरस की आपूर्ति करने जा रहे थे तभी इन्हें खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
दुबे ने कहा कि उन्होंने कबूल किया है कि वे उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली में मादक पदार्थो की तस्करी करते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications