बख्शा नहीं जाएगा भ्रष्टाचार का कोई भी दोषी : प्रधानमंत्री
दिल्ली के बुराड़ी में कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन के मौके पर अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले के हर पहलू की जांच करा रही है।"
उन्होंने कहा कि जांच कड़ाई से होगी। मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं आपसे वायदा करता हूं कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की मुहिम शुरू कर दी है कि राष्ट्र निश्चिंत रह सकता है कि हम भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications