सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत, 30 घायल
हादसा जिले के अयाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हुआ जब बाल विकास विद्या मंदिर स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी और उसमें करीब 40 लोग सवार थे।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक आर. के. सोनकर ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में ऋतिक, सौरभ और आस्था नाम के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुए छात्रों की उम्र आठ से 12 साल के बीच है।
उन्होंने कहा कि घायल छात्रों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सोनकर ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि अचानक सड़क पर कोई साइकिल सवार आ गया था जिसे बचाने में चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद से बस चालक फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications