रजिस्ट्री एक और कर्ज 5 बार!
महाराजपुरा थाने के प्रभारी बलराम सिंह परिहार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक एन. के. चोपड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अजय सिंह नाम के व्यक्ति ने एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20 लाख रुपये का कर्ज लिया है और उन्हें पता चला है कि इसी रजिस्ट्री पर चार अन्य बैंको से भी कर्ज लिया गया है।
परिहार के मुताबिक चोपड़ा की शिकायत पर अजय सिंह सहित उनकी पत्नी और मां के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications