भारत ने म्यांमार में शुरू की नदी परियोजना
रखाइन राज्य के सित्तवे शहर में 'म्यांमार-भारत-कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रॉजेक्ट' का निर्माण रविवार से प्रारम्भ हो गया।
कलादान नहर परियोजना 2013 में पूरी हो जाएगी।
थाईलैंड, चीन और सिंगापुर के बाद भारत म्यांमार का चौथा बड़ा व्यापारिक सहयोगी है।
म्यांमार-भारत द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2009-10 में 1.19 अरब डॉलर रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसमें पिछले साल की तुलना में 26.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications