गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.30 बजे 142.71 अंकों की गिरावट के साथ 19722.14 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 42.95 अंकों की गिरावट के साथ 5905.80 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। करीब 9.30 बजे मिडकैप 21.41 अंक गिरकर 7546.60 पर जबकि स्मॉलकैप 14.50 अंक गिरकर 9169.50 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications