आइवरी कोस्ट में मानवाधिकार उल्लंघ के मामलों में वृद्धि : रिपोर्ट

न्यूयार्क/जिनेवा/पेरिस, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने कहा है कि आइवरी कोस्ट में बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले सामने आए हैं और गुरुवार से अब तक 50 से अधिक लोग मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी देश में गृह युद्ध भड़कने का अंदेशा है।

आवइरी कोस्ट में लारेंट गबागबो को सेना का समर्थन मिल रहा है जिससे यहां स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। गबागबो पर अपने प्रतिद्वंदी आलासाने को सत्ता सोंपने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है क्योंकि आसाने क्वोतारा ने पिछले महीने हुए चुनावों में जीत हासिल की थी।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के प्रमुख नवी पिल्लै ने कहा कि आइवरी कोस्ट में संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के माध्यम से पता चला है कि सैन्य शासन द्वारा सैकड़ों लोगों को अगवा कर लिया गया जिनमें से कई लोग मृत पाए गए हैं।

पिल्लै ने कहा, "जब लोग अन्यायपूर्ण कार्यो के चलते मौत का शिकार होते हैं तो यह जांच का विषय होता है।"

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सैनिकों ने क्वातारा के समर्थकों पर गोलीबारी कर दी थी, जो एक समाचार चैनल को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे थे।

गाबागबो खेमे का कहना है कि इस गोलीबारी में 20 लोग मारे गए हैं जबकि क्वातारा की पार्टी ने दावा किया है कि इस हादसे में कम से कम 30 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+