मेक्सिको में तेल पाइपलाइन में विस्फोट, 27 मरे
मेक्सिको सिटी, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के सान मार्टिन तेक्समेलुकान कस्बे में रविवार को एक पाइपलाइन में विस्फोट होने से 27 लोगों की मौत हो गई और 52 घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको के आतंरिक मंत्री जोसे फ्रांसिस्को ब्लेक मोरा ने कहा कि मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। यह विस्फोट तेल की एक पाइपलाइन में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 32 मकान नष्ट हो गए और 83 घरों को नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों का कहना है कि घायलों में से 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप कालडेरोन ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications