ब्रिटेन में आतंकरोधी अभियानों में 12 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को अधिकारियों के हवाले से बाताया कि सभी लोगों की उम्र 17 से 28 वर्ष के बीच है। जिन्हें कार्डिफ, स्टोक-ऑन-ट्रेंट, बर्मिघम और लंदन में छापों के दौरान उनके घरों के पास से गिरफ्तार किया गया।
बीबीसी के मुताबिक गिरफ्तारियां सुनियोजित महत्वपूर्ण आतंकरोधी अभियान के तहत की गई हैं। पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मिडलैण्ड पुलिस ने एक बयान में कहा कि मध्य लंदन और उत्तरी पश्चिमी एवं पश्चिमी मिडलैण्ड पुलिस थानों में पूछताछ चल रही है।
महानगर सहायक पुलिस आयुक्त जॉन येट्स के अनुसार,"यह एक सुनियोजित कार्रवाई थी जिसमें खुफिया अधिकारियों समेत कई शीर्ष अधिकारी शामिल थे।"
स्कॉटलैण्ड यार्ड के प्रमुख के प्रतिनिधि द्वारा जारी बयान के अनुसार, "कार्रवाई प्रारम्भिक अवस्था में है, हम अरोपों के बारे में और अधिक जानकारी देने में असमर्थ हैं। लेकिन मेरा मानना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह जरूरी कदम था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications