2जी स्पेक्ट्रम मामले में ट्राई के पूर्व अध्यक्ष से पूछताछ
पूछताछ के बाद उन्होंने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से कहा कि उन्होंने अपना पक्ष जांच एजेंसी के सामने रख दिया है और इस मामले में और कुछ बोलना नहीं चाहेंगे।
मध्य प्रदेश कैडर के 1966 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे बैजल पूर्व में विनिवेश सचिव भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से सम्बंधित कथित घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया, पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के रिश्तेदारों और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की सांसद व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि की बेटी कनिमोझी से जुड़े एक स्वयंसेवी संगठन सहित कुल 34 स्थानों पर छापेमारी की थी।
सीबीआई की ओर से यह दावा किया गया था कि इस छापेमारी के दौरान उसके हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे।
देश में अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर हुए इस घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ट्राई के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल से पहले भी पूछताछ कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications