शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 24 अंक चढ़ा (राउंडअप)

इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.83 अंक गिरकर 19,770.02 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,006.16 और न्यूनतम 19,711.12 के बीच 295.04 अंक के दायरे में कारोबार हुआ। बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स 19,864.85 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय हीरो समूह और जापानी कम्पनी होंडा की 25 साल पुरानी साझेदारी की समाप्ति की घोषणा के बाद सोमवार को हीरो होंडा के शेयरों में सेंसेक्स में सर्वाधिक 17.99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद सिप्ला (2.55 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.37 फीसदी), टीसीएस (2.27 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

सेंसेक्स में गिरने वाले 17 शेयरों में एनटीपीसी (2.43 फीसदी), भारती एयरटेल (2.26 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.21 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (2.14 फीसदी) और एसबीआई (2.11 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.90 अंक गिरकर 5926.85 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 5985 अंक और न्यूनतम 5900.25 अंक के बीच 84.75 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में सोमवार को गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में बढ़ोतरी का रुख देखा गया। मिडकैप 9.64 अंक गिरकर 7,558.37 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 37.15 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 9,221.15 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 सेक्टरों में पांच में तेजी और आठ में गिरावट का रुख देखा गया। वाहन में दो फीसदी और सूचना प्रौद्योगिकी में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। बैंकिंग और रियल्टी में एक-एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। स्वास्थ्य सेवा, सार्वजनिक क्षेत्र और बिजली में आधी-आधी फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1499 शेयरों में तेजी और 1317 शेयरों में गिरावट रही। 175 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+