कांग्रेस से ईष्र्या करती है भाजपा : चिदम्बरम
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस से इष्र्या करती है क्योंकि कांग्रेस को पता है कि शासन कैसे किया जाता है और दोबारा चुनाव कैसे जीता जाता है।
बुराड़ी में कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन में चिदम्बरम ने कहा, "मैं यह महसूस करता हूं कि भाजपा, कांग्रेस से जलती है क्योंकि कांग्रेस पार्टी यह जानती है कि शासन कैसे किया जाता है और दोबारा कैसे चुना जाता है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो पांच साल तक देश चला सकती है। कांग्रेस जनता के बीच जाती है और जनादेश लेकर पुन: वापस आती है।"
चिदम्बरम ने कहा, "भाजपा वर्ष 2004 में चुनाव हार गई और दोबारा सत्ता में नहीं आई। इसके बाद वह वर्ष 2009 में दोबारा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं हुआ और उसकी सीटों में इजाफा हुआ। कांग्रस दोबारा सत्ता में आई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications