नक्सलियों ने माकपा समर्थक की हत्या की
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी के अनुसार, कालीचरण महतो माकपा के बंगाल प्राथमिक शिक्षक संघ का सक्रिय सदस्य था। रविवार रात को नक्सलियों ने उसे घर से बाहर घसीट लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
त्रिपाठी के अनुसार क्षेत्र से कुछ पोस्टर मिले हैं जिनमें नक्सलियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इनमें कहा गया है महतो को पुलिस की मुखबिरी करने का दंड दिया गया है। महतो का शव सोमवार सुबह बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications