जामिया के शिक्षक को पहला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के जैवप्रौद्यागिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद इरफान कुरैशी को तीसरी 'इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन पार्थीनियम-2010' (आईपीसी-2010) में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार श्रेणी के प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। आठ से 10 दिसम्बर तक दिल्ली में इस सम्मेलन का आयोजन हुआ था।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा व 'एंटीमोलोजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया' ने आईसीएआर, सीएसआईआर, डीबीटी, डीएसटी, भारतीय चिकित्सा परिषद और भारतीय राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) के सहयोग इस तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। डॉ. कुरैशी ने जामिया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए एक पर्चा 'इंट्रोड्यूजिंग द वीडोमिक्स: अंडरस्टेंडिंग द टोलरेंस मेकैनिज्म ऑफ वीड्स' पढ़ा।

एनबीए के अध्यक्ष डॉ. पी. एल. गौतम ने डॉ. कुरैशी को सम्मानित किया। सम्मेलन में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्राजील और अन्य स्थानों के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+