सोनिया ने दोहराया, भ्रष्टाचार पर होगी सीधी कार्रवाई
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली स्थित बुराड़ी में आयोजित कांग्रेस के 83वें महाधिवेशन के दौरान अपने समापन भाषण में सोनिया गांधी ने कहा, "हम भ्रष्टाचार पर सीधी कार्रवाई करेंगे और हम यह करके दिखाएंगे, केवल शब्दों के जरिए नहीं। हम जो कहते हैं वही करते हैं।"
उन्होंने संतोष प्रकट किया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वस्त किया है कि भ्रष्टाचार से लड़ने की पांच बिंदुओं वाली योजना के लिए उनके दिए सुझाव को आगे बढ़ाएंगे।
रविवार को अपने भाषण में सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार से जुड़े सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सहित एक एजेंडे की रूपरेखा पेश की थी और कहा था कि सभी सरकारी खरीद एवं अनुबंधों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications