एसएसबी जवानों की गोलीबारी में 4 की मौत (पहले पैरा में जरूरी संशोधन के साथ)
पुलिस के अनुसार आरोप है कि बिहार और नेपाल सीमा पर बसे बटराहा गांव में एसएसबी के जवान आए और तस्करों के नाम पर घरों की तलाशी करने लगे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
विरोध से उत्तेजित होकर एसएसबी के जवानों ने गोलीबारी प्रारम्भ कर दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
अररिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद कासिम ने बताया कि मारे गए तीन लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications