आतंकवादियों ने नाटो के आपूर्ति वाहन फूंके
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि यह हमला खबर के खाता काश्ता क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र तालिबानी और अलकायदा आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
खबर के शीर्ष अधिकारी इकबाल खान ने बताया,"आतंकवादियों ने रॉकेट से हमला करने के बाद टैंकरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। आग से दो टैंकर नष्ट हो गए।" इस हमले में एक टैंकर का चालक और उसका सहायक जख्मी हो गए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान को आपस में जोड़ने वाला राजमार्ग टैंकरों में आग की वजह से बाधित हो गया।
खबर लश्कर-ए-इस्लाम का मजबूत गढ़ माना जाता है, जो तालिबानी आतंकवादियों का समर्थक है। आतंकियों द्वारा क्षेत्र से गुजरते समय नाटो के आपूर्ति वाहनों पर अक्सर हमले होते रहे हैं।
खबर में ही शुक्रवार को अमेरिकी चालकरहित लड़ाकू विमानों के तीन अलग-अलग हमलों में इसी आतंकी समूह के कम से कम 28 लड़ाके मारे गए थे।
इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है लेकिन हमलों का खतरा पूरी तरह खत्म करने में वह नाकाम रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications