भारत संग व्यापार और ऊर्जा पर चर्चा करेंगे मेदवेदेव (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार इस यात्रा के दौरान मेदवेदेव राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से मुलाकात करेंगे। भारतीय नेताओं के साथ मेदवेदेव की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की सम्भावना है।
वर्ष 2009 में रूस-भारत व्यापार 7.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। वर्ष 2015 तक दोनों देश इसे बढ़ाकर 20 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं।
मेदवेदेव और मनमोहन सिंह के बीच मंगलवार को औपचारिक वार्ता होगी। यह वार्ता दोनों देशों की रणनीतिक साझीदारी के लिए 2000 की घोषणा के बाद का ग्यारहवें दौर का सलाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन है।
बुधवार को मेदवेदेव आगरा जाएंगे और उसके बाद भारत की व्यवसायिक नगरी मुम्बई जाएंगे। मुम्बई में वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और फिल्म सिटी भी जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications