लेह और कारगिल में कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के सहायक अधिकारी एम. एस. वनी ने कहा, "श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री नीचे , कारगिल में शून्य से 10.6 डिग्री नीचे तथा पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: 6.6 और 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने कहा, "श्रीनगर और घाटी में फिलहाल या अगले कुछ दिनों तक शुष्क और सर्द मौसम बना रहेगा। अगले दो या तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।"
श्रीनगर और घाटी में सर्दी का आलम यह है कि जलाशयों का पानी बर्फ में तब्दील होता जा रहा है। डल झील में भी सोमवार सुबह पानी की परत बर्फ में तब्दील हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications