राजग की दूसरी पारी में मुख्यमंत्री का पहला जनता दरबार

पटना, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दूसरी पारी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पहली बार जनता दरबार में हाजिर हुए। जनता दरबार मुख्यमंत्री आवास में लगा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी फरियाद नीतीश को सुनाई।

पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही फरियादियों की कतार लगी थी। इस दौरान वहां इकट्ठे हुए कुछ लोगों ने राज्य में पुलिसभर्ती में धांधली होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जैसे ही मुख्यमंत्री को हंगामे की सूचना मिली वह आवास से बाहर निकले और उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री पंक्ति में सबसे पीछे खड़े लोगों से खुद आवेदन लेने लगे और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतें सुनने के बाद सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामले का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री जनता दरबार में कई मंत्री और प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ऊर्जा, कृषि, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार में हाजिर होंगे।

उल्लेखनीय है कि राजग सरकार की पहली पारी में मुख्यमंत्री 21 अप्रैल 2006 को पहली बार जनता के दरबार में हाजिर हुए थे। प्रारम्भ में यह दरबार सप्ताह में दो दिन लगता था परंतु फिर इस दरबार को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को लगाया जाने लगा।

राजग की पहली पारी का अंतिम जनता दरबार इस वर्ष के 20 अप्रैल को लगा था और उसके बाद विधानसभा चुनाव के तहत आचार संहिता लग जाने के कारण यह दरबार बंद कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+