छत्तीसगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
पैंतीस वर्षीय सुशील पाठक 'दैनिक भास्कर' में कार्यरत थे और वह बिलासपुर प्रेस क्लब के महासचिव भी थे। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे बंदूकधारियों ने उन्हें कम से कम चार बार गोली मारी।
बिलासपुर रायपुर से 120 किलोमीटर की दूरी पर है।
एक पुलिस अधिकारी ने बिलासपुर में बताया, "पाठक को बहुत करीब से गोली मारी गई। पत्रकार कार्यालय में देर रात की पाली में काम करने के बाद घर लौट रहा था। ऐसा लगता है कि यह हत्या सुनियोजित थी।"
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिकांत कोनहर ने इसे नृशंस हत्या बताते हुए कहा, "इस घटना से बिलासपुर के मीडियाकर्मी सकते में हैं और इस हमले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications