प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान हंगामा
प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान लगभग 11 बजे इन कार्यकर्ताओं ने हंगामा आरम्भ किया, जिसके चलते अधिवेशन स्थल पर लगभग 10 मिनटों तक अजीबोगरीब माहौल बना रहा। पार्टी के नेताओं और सेवा दल के कार्यकर्ताओं को हंगामा कर रहे प्रतिनिधियों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बिहार चुनाव के नतीजों से नाराज इन प्रतिनिधियों ने केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक के खिलाफ नारेबाजी की और उनके खिलाफ पोस्टर पिचकाए व परचे भी बांटे। इन नेताओं ने वासनिक पर चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि महाधिवेशन में रविवार को भी बिहार विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे के मुद्दे पर राज्य इकाई के प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा मचाया था और इसके चलते महाधिवेशन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications