विमानन कम्पनियों ने दी ब्रिटेन की यात्रा न करने की सलाह
ब्रिटेन में भारी बर्फबारी की वजह से हीथ्रो, गेटविक और स्टेंस्टेड सहित राजधानी के कई हवाई अड्डों को बंद कर बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है, जिससे ब्रिटेन आने वाले हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ऑकलैंड हवाईअड्डे पर लोग लंदन जाने के लिए अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।
एयर न्यूजीलैंड ने सोमवार को कहा कि लंदन के लिए रविवार रात को दो उड़ानें रवाना हुई लेकिन साथ ही एयरलाइन ने यह भी चेतावनी दी है कि मौसम में सुधार नहीं होता है तो यात्रियों को हांगकांग और लास एंजेलिस में रोका जा सकता है।
कई अन्य विमानन कम्पनियों ने भी कहा है कि विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों को उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे, लेकिन जो लोग लंदन जाने की सोच रहे हैं उनको बीच में फंसने पर अपना किराया खुद ही वहन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications