पंजाब में कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान रतन सिंह के रूप में की गई है। यह घटना मोहाली जिले के बरियाली गांव में हुई थी।
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, "रतन सिंह और गांव के सरपंच कुलवंत सिंह के परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी है। शनिवार रात को रतन सिंह के पुत्र हरजिंदर सिंह ने कुलवंत सिंह के मकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी की थी जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद पैदा हुआ।"
शिकायत के मुताबिक वाद-विवाद के बीच कुलवंत सिंह ने पिस्तौल निकालकर रतन सिंह के परिजनों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली रतन सिह को जा लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक कुलवंत सिंह कांग्रेसी विधायक सिद्धू के करीबी मित्र है। घटना के बाद कुलवंत और उसका बेटा सिद्धू की कार से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुलवंत सिंह और सिद्धू शराब के कारोबार में साझीदार भी हैं।
हरजिंदर ने आरोप लगाया है कि कुलवंत ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी।
मोहाली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है। यह जांच जिले के पुलिस अधीक्षक (खुफिया विभाग) की देखरेख में की जाएगी।
उधर, सिद्धू का कहना है कि पुलिस ने उनके खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने कहा, "घटना के समय मैं वहां मौजूद नहीं था। यह घटना राजनीति से प्रेरित है और अन्य पार्टी के लोग भी मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications