राजद करेगा हार की समीक्षा
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर होने वाली इस बैठक में पार्टी के वर्तमान तथा पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों सहित तमाम नेता शामिल होंगे।
राजद महासचिव रामकृपाल यादव ने सोमवार को बताया कि बैठक में चुनाव में मिली हार को लेकर कमियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के अगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी तथा राजद के बतौर मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेवारियों को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पार्टी का मानना है कि कमियों को दूर कर आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर विकल्प के रूप में उभर सकती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में राजद को जहां सिर्फ 22 सीटों पर ही विजय मिली वहीं लोजपा मात्र तीन सीट ही हासिल कर पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications