सोनिया के नेतृत्व में काम करना सौभाग्य : मनमोहन

बुराड़ी में जारी 83वें कांग्रेस महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मनमोहन ने कहा, "यह हमारी खुशकिस्मती है कि हम सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।"

सोनिया गांधी की साफ-सुथरी राजनीति और भ्रष्टाचार मिटाने के उनके एजेंडे की मनमोहन ने सराहना करते हुए कहा, "सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सोनियाजी ने कल हमारा रुख स्पष्ट किया कि हमें क्या करना चाहिए या हम क्या कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि रविवार को सोनियाजी ने अपने सम्बोधन में जो बातें कही हैं, सरकार उनकी ओर ध्यान देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की उन्नति में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चल सकती है। उन्होंने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की भी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+