बिडेन ने कहा, अत्याधुनिक आतंकवादी हैं असांजे
एनबीसी के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान जब बिडेन से पूछा गया कि क्या असांजे का कृत्य आपराधिक है, तब उन्होंने कहा कि यदि यह साबित हो जाता है कि उन्होंने अमेरिकी खुफिया विश्लेषक बार्डले मैनिंग को प्रोत्साहित किया या उनकी मदद की है तो उन्हें अपराधी माना जा सकता है। इस लीक के पीछ मैनिंग का हाथ होने का संदेह है।
बिडेन ने कहा कि दस्तावेजों का इस तरह से लीक होना एक पत्रकार को दस्तावेज प्राप्त होने से अलग घटना है।
जब कार्यक्रम के प्रस्तोता ने कहा कि एक रिपब्लिकन सीनेटर ने असांजे को 'अत्याधुनिक आतंकवादी' कहा है जबकि अन्य ने दस्तावेजों के खुलासे की घटना की तुलना 1971 में वियतनाम युद्ध पर पेंटागन के दस्तावेजों के प्रकाशन से की है। इस पर बिडेन ने कहा कि इस घटना की पेंटागन के दस्तावेजों के खुलासे से तुलना की बजाए असांजे के अत्याधुनिक आतंकवादी होने की ज्यादा सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications