दक्षिण कोरिया ने तोपों से युद्धाभ्यास शुरू किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया की योनहेप समाचार एजेंसी के हवाले से रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह अभ्यास दो घंटे से भी कम समय तक चला।
दक्षिण कोरिया के 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के एक अधिकारी का कहना है कि स्थानीय समयानुसार यह अभ्यास दोपहर करीब 2.30 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 5.30 बजे) शुरू हुआ।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया द्वारा पीले सागर में विवादास्पद समुद्री सीमा के नजदीक येओनप्योंग द्वीप पर किए जा रहे इस अभ्यास की प्रतिक्रिया में आत्म-रक्षात्मक कार्रवाई करने की धमकी दी है।
इससे पहले 23 नवंबर को उत्तर कोरिया के तोपों से युद्धायास के दौरान इस द्वीप पर दक्षिण कोरिया के दो नौसैनिक और दो नागरिक मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications