कलाम ने किया राष्ट्रपति की जीवनी का विमोचन
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के 76वें जन्मदिन के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने रविवार को यहां उनकी जीवनी का विमोचन किया।
'ऐन इंसिपिरेशन जर्नी : प्रतिभा देवीसिंह पाटील' नामक जीवनी का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कर्ण सिंह और वसंत साठे की उपस्थिति में हुआ।
पाटील हालांकि इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। इस मौके पर उनके पति देवीसिंह शेखावत मौजूद थे।
इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लिखी गई प्रस्तावना को कलाम ने पढ़कर सुनाया।
इस जीवनी को रसिका चौबे और छाया महाजन ने लिखा है। इसमें जलगांव में पाटील के बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक की उनकी यात्रा के बारे में बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications