ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत
औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। औरंगाबाद जिले में एक कार ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए रायगढ़ जिले में स्थित पनवल को जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ट्रक से टकरा गई।
मृतकों की पहचान राजेंद्र काकडे, रवींद्र काकडे, गणेश गायकवाड़, और राजेंद्र चपे के रूप में हुई है। ये सभी औरंगाबाद जिले के शिलोड के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications