चंद्रबाबू नायडू का अनशन तीसरे दिन जारी, हालत सामान्य

विपक्ष के नेता अपनी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ न्यू एमएलए क्वार्टर्स पर अनशन पर बैठे हैं, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी एकजुटता में राज्य भर में प्रदर्शन किया।

अनशन पर बैठे तेदेपा नेता कमजोर हो गए हैं, लेकिन डॉक्टरों की टीम प्रत्येक चार घंटे पर उनकी स्वास्थ्य जांच कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत सामान्य है।

रविवार को अनशन की जगह पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नायडू को आधी रात के बाद गिरफ्तार कर उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

नायडू के अनशन के तीसरे दिन राष्ट्रीय और राज्य के नेता उनसे मिलने पहुंचे। नायडू खाद्य फसलों के मुआवजे के लिए प्रति एकड़ 10,000 रुपये और व्यावसायिक फसलों के लिए प्रति एकड़ 15,000 रुपये की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+