झारखण्ड में पंचायत चुनाव का चौथा चरण सोमवार को
रांची, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में राज्य गठन के बाद पहली बार हो रहे पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 12 जिलों की 540 से अधिक पंचायतों के लिए मतदान होगा। इससे पहले तीसरे चरण का मतदान 13 दिसम्बर को हुआ था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर हो हुए पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदाताओं पर नक्सलियों की गोलीबारी के साथ हिंसा की कुछ घटनाएं देखने को मिली थीं। तीसरे चरण में 20 जिलों के 61 प्रखंडों की 990 पंचायतों में मतदान हुए थे। इन पंचायतों के लिए 40,471 उम्मीदवार मैदान में थे।
राज्य में पंचायत चुनाव 27 नवम्बर से शुरू हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications