छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ खत्म, कोई हताहत नहीं (लीड-1)
रायपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में शस्त्रों से लैस नक्सलियों और पुलिस के बीच शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ लगभग एक घंटे बाद खत्म हो गई। किसी तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। मुठभेड़ राज्य के तनावग्रस्त बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के घने जंगली एवं पहाड़ी इलाके में शुरू हुई थी।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यहां बताया, "मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, किसी तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वैसे हम तलाश कर रहे हैं कि शायद किसी नक्सली का शव मिल जाए।"
एक अधिकारी ने कहा, "हमारे जवान बहादुरी के साथ लड़े और नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया। संभवत: कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है।"
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला पुलिस के संयुक्त दस्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से बीजापुर की दूरी लगभग 420 किलोमीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications