ग्रेटर नोएडा से छात्र अगवा, एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी
गेट्रर नोएडा, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में कक्षा नौ के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया इठेरा गांव निवासी सुजीत यादव (18) नौ दिसम्बर से लापता है। उसके पिता के पास शुक्रवार को एक करोड़ रुपये की फिरौती देने के लिए फोन आया।
पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया, "हम पीड़ित पिता का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लेकर अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
सुजीत गत नौ दिसम्बर से घर नहीं लौटा है। वह विजय नगर स्थित बीडीएस पब्लिक स्कूल का छात्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications