इंदौर-राजेंद्रनगर रेलगाड़ी में बम की सूचना
सागर के पुलिस अधीक्षक वी.के. सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार रात लगभग 10 बजे भोपाल के रेलवे कार्यालय से रेलगाड़ी में बम होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर रेलगाड़ी को बीना और झांसी के बीच पड़ने बाले करौंदा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सागर से बम निरोधक दस्ते व खोजी कुत्तों को रवाना कर दिया गया है। करौंदा स्टेशन सागर से 100 किलोमीटर दूर है।
सूर्यवंशी ने बताया है कि रेलगाड़ी दो घंटे से रुकी है और उसे खाली करा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications