आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के प्रयासों को वेन ने सराहा
पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुए वेन ने कहा, "पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण बलिदान दिया है और आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में अहम भूमिका निभाई है।"
वेन ने कहा, "यह सच्चाई है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसे पूरी तरह स्वीकार करना चाहिए। आतंकवाद को किसी खास देश और धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।"
करीब 150,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक अफगानिस्तान सीमा से लगे पर्वतीय कबायली इलाकों पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं। यह क्षेत्र तालिबान और अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों का गढ़ है।
इसके जवाब में वर्ष 2001 से इस्लामी आतंकवादियों ने हजारों पाकिस्तानी सैनिकों और नागरिकों की हत्या की है। लेकिन अमेरिकी सरकार ने आतंकवादियों को जड़ से खत्म न करने पर पाकिस्तान की अक्सर आलोचना की है।
चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पाकिस्तान अपनी कठिनाइयों पर विजय पा लेगा।
गत पांच वर्षो में पाकिस्तान की यात्रा करने वाले वेन पहले चीनी प्रधानमंत्री हैं। उनकी यह यात्रा मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर केंद्रित रही। दोनों देशों के बीच 30 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications