सोनिया के भाषण में नरसिम्हा राव का जिक्र
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्षो उपेक्षा के बाद कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव याद आए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी अधिवेशन में दिए अपने भाषण में राव का जिक्र किया।
प्रतिनिधि सत्र में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान गांधी ने कहा, "पी.वी. नरसिम्हा राव ने आर्थिक सुधार प्रक्रिया को नई गति दी।"
गांधी के भाषण के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो राव के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रहे हैं और अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि राव जब 1991-96 के दौरान प्रधानमंत्री थे, तब उनके साथ सोनिया गांधी के बेहतर सम्बंध नहीं थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी कटुता बरकार रही।
कांग्रेस अधिवेशन स्थल पर हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं के बड़े कट-आउट लगे थे, लेकिन राव की तस्वीर नहीं थी। जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications